Related Posts

पंजाब के किसान का निकला पंचकूला में मिला शव:28 अप्रैल को घर से दवा लेने निकला, डेढ साल की बेटी का पिता




हरियाणा के पंचकूला में पुल के नीचे 29 अप्रैल को युवक का शव मिला था। जिसकी शिनाख्त पंजाब के मोहाली जिले में तीड़ा गांव निवासी हरिंद्र सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस परिजनों के बयान पर मामला दर्ज करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा रहा है। परिजनों ने फिलहाल किसी पर शक नहीं जताया है। मोहाली के तीड़ा गांव निवासी हरिंद्र सिंह खेती-बाड़ी करता था। 28 अप्रैल को वह घर से दवा लेने के लिए निकला। उसके पैर में दर्द के कारण वह इन दिनों घर पर ही रहता था। जिसका उपचार वह चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल से करवा रहा था। परिवार को सोशल मीडिया जरिए 29 अप्रैल की शाम को पता लगा तो वे पंचकूला पहुंचे तथा शव की शिनाख्त की। हरिंद्र की 4 साल पहले शादी हुई थी। उसकी एक डेढ साल की बेटी है। पुल के नीचे मिला शव हरिंद्र का शव रायपुर रानी थाना के गांव खेतपुराली में पुल के नीचे शव पड़ा हुआ मिला। जिस जगह से शव मिला है, वहां से पुल की ऊंचाई करीब 100 फीट है। ऐसे में पुलिस मानकर चल रही है कि किसी ने इसे ऊपर से फैंककर मारा है या फिर हत्या के बाद पुल से फैंका गया है। हालांकि परिवार के अनुसार उसकी किसी के साथ भी दुश्मनी नहीं थी। सिर पर घाव, पेट-छाती पर घसीटने के निशान मृतक पाए गए युवक के सिर व लेफ्ट साइड के कंधे पर चोट के गहरे निशान हैं। वहीं चेहरे पर भी 2 चोट के निशान मिले हैं। वहीं कमर व छाती-पेट पर रगड़-घिसट के निशान बने हुए हैं। जिससे मामला संदिग्ध बना हुआ है। पुलिस आसपास के गांवों में मृतक की शिनाख्त के लिए प्रयास में जुटी हुई है। शव की शिनाख्त के बाद हत्या की वजह सामने आएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें