spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब और चंडीगढ़ में तेज बारिश:लुधियाना-जालंधर समेत 14 जिलों में अलर्ट, 23 जुलाई तक मौसम खराब रहेगा




पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है। चंडीगढ़ समेत मोहाली, पठानकोट, रूपनगर और गुरदासपुर में तेज बारिश हुई। तेज बारिश से चंडीगढ़ और खरड़ में सड़कों पर पानी भर गया। जालंधर और लुधियाना समेत अन्य जगह बादल छाए हुए हैं। जालंधर में दिन में ही अंधेरा छा गया है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने संगरूर, बरनाला, पटियाला, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, चंडीगढ़, रूपनगर, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, तरनतारन, कपूरथला, एसबीएस नगर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। 23 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के PHOTOS… चंडीगढ़ में 24 घंटों में 6.4 मिमी बारिश
चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 6.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। हालांकि, बारिश के बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गई। शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। एक जून से अब तक चंडीगढ़ में 214.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 30.6% कम है। पंजाब में बठिंडा सबसे गर्म
पंजाब के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके बावजूद कई इलाकों में गर्मी का असर बरकरार रहा। बठिंडा राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद फिरोजपुर में 37.3 डिग्री और बरनाला में 36.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। राज्य का औसत अधिकतम तापमान पिछले दिन की तुलना में 1 डिग्री सेल्सियस कम रहा और सामान्य के आसपास बना हुआ है। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान पठानकोट में 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 23 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के सात दिन के पूर्वानुमान के अनुसार 21 से 23 जुलाई के बीच चंडीगढ़, मोहाली और पंजाब के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। 21 जुलाई को राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश होने का अनुमान है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles