spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाबी समाज को पाकिस्तानी कहने पर सोनीपत में सियासत:कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सख्त कार्रवाई की मांग की; बोले-सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश




हिसार के यूट्यूबर विपिन खुराना को कथित तौर पर मिली धमकियों और सोशल मीडिया पर पंजाबी समाज को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों का मामला अब राजनीतिक रंग पकड़ने लगा है। सोनीपत कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने इस पूरे घटनाक्रम पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे न केवल पंजाबी समाज का बल्कि देशभक्त नागरिकों का भी अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज को निशाना बनाकर इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। बोले- पंजाबी समाज का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता कमल दिवान ने कहा कि पंजाबी समाज ने देश के इतिहास में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। देश विभाजन के दौरान सबसे अधिक पीड़ा इसी समाज ने झेली, लेकिन कठिन परिस्थितियों के बावजूद इस समाज ने मेहनत और संघर्ष के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा, व्यापार, उद्योग और सामाजिक विकास में पंजाबी समाज का योगदान अतुलनीय रहा है। ऐसे समाज को पाकिस्तानी कहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। राष्ट्रभक्ति पर सवाल उठाना गलत कांग्रेस नेता ने कहा कि पंजाबी समाज की राष्ट्रभक्ति पर सवाल उठाना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले हजारों वीरों का संबंध इसी समाज से रहा है। इसलिए इस प्रकार की टिप्पणियां केवल समाज को बांटने और लोगों के बीच नफरत फैलाने का काम करती हैं। विपिन खुराना को मिली धमकियों पर जताई चिंता कमल दिवान ने विपिन खुराना को कथित तौर पर दी गई धमकियों पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से किसी व्यक्ति को डराने, धमकाने या उसकी छवि खराब करने का प्रयास कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की हरकत करने का साहस न कर सके। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी लोगों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। कमल दिवान ने कहा कि यदि ऐसे तत्वों पर समय रहते अंकुश नहीं लगाया गया तो समाज में अनावश्यक तनाव पैदा हो सकता है। उन्होंने पंजाबी समाज के साथ एकजुटता जताते हुए कहा कि समाज का अपमान करने वालों को जनता और कानून दोनों जवाब देंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles