spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाबी एक्ट्रेस बोलीं- औजला ने मेरे साथ गलत किया:नैना घई ने रोते हुए कहा- डेढ़ साल तक मेंटल टॉर्चर किया, धोखाधड़ी की




पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस नैना घई ने फेमस पंजाबी कलाकार और म्यूजिक प्रोड्यूसर भिंडा औजला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नैना घई ने भिंडा औजला पर धोखाधड़ी करने और मानिसक तौर पर परेशान करने का आरोप लगाया है। नैना घई ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि लोग अपने स्वार्थ के लिए दूसरों की भावनाओं और इमोशंस के साथ खेलते हैं, पर वे भूल जाते हैं कि उनके घर में भी बेटी है। जो आज आप किसी और की बेटी के साथ कर रहे हैं वही कल आपकी बेटी के साथ भी होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें पिछले डेढ़ साल से मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा मुझे इतना मेंटल अपसेट किया गया कि सारा ब्लेम मेरे सिर पर डाल दिया गया। हर बात के लिए मुझे कसूरवार ठहराया गया। मैंने बिना किसी स्वार्थ, बिना पैसे और बिना लालच के सेवा की। लेकिन बदले में मुझे यह सब कुछ मिल रहा है। नैना ने लिखा है कि उसके पास भिंडा औजला के खिलाफ सारे सबूत (एविडेंस) पड़े हैं। भिंडा ने मेरे साथ बहुत गलत किया है। भगवान सब देख रहा है इसे इसके कर्मों की सजा जरूर मिलेगी। नैना घई की 7 अहम बातें…. पंजाबी में लिखा- भिंदे ने मेरे गलत कीता
एह गल्ल मैं भिंडा औजला लई कर रही हां, मेरे कोल सारे सबूत पए ने, भिंदे ने मेरे नाल बहुत गलत कीता, रब्ब सब देखदा। एस नू एस दे कर्म दी सजा जरूर मिलुगी। इंडस्ट्री में मची हलचल
नैना घई के इस खुलासे के बाद पंजाबी सिनेमा जगत में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। नैना ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि अगर वह गलत हैं तो उन्हें सजा मिले लेकिन अगर सामने वाला इंसान गलत है (जिसकी अभी फिल्म भी आने वाली है), तो उसे उसके किए का फल जरूर मिलना चाहिए। फिलहाल इस मामले पर भिंडा औजला की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles