spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंचकूलों में ट्रकों का पीछा कर खनन-साइट पहुंचे DC:अवैध खनन होते पकड़ा, 5 ट्रकों के चालान करवाए, मौके पर बुलाई टॉस्क फोर्स




पंचकूला में अवैध खनन पर सख्ती बढ़ाते हुए DC सतपाल शर्मा ने बुधवार को स्वयं फील्ड में उतरकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शामटू क्षेत्र में मिट्टी से भरे पांच ओवरलोडिड ट्रकों की जांच की गई और RTA पंचकूला को तत्काल चालान करने के निर्देश दिए गए। DC सतपाल शर्मा रायपुररानी और बरवाला तहसीलों के निरीक्षण के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जलोली टोल प्लाजा पर एक मिट्टी से भरे ट्रक को रुकवाकर उसकी जांच की गई। जांच में ट्रक ओवरलोडिड पाया गया। पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि वह शामटू और टोका के बीच में चल रही अवैध माइनिंग से मिट्टी लेकर आ रहा है।
सूचना मिलते ही रेड करने पहुंचे DC मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने पांच से छह अन्य मिट्टी से भरे ट्रकों का भी निरीक्षण किया। उपायुक्त के निर्देश पर एसडीएम पंचकूला और आरटीए विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और संबंधित ट्रकों के चालान किए गए। टॉस्क फोर्स को दिए निर्देश
इसके साथ ही उपायुक्त ने अवैध माइनिंग की रोकथाम के लिए गठित उपमण्डल स्तरीय टास्क फोर्स को निर्देश दिए कि शामटू और टोका के बीच चल रही माइनिंग गतिविधियों की गहन जांच की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी कार्य नियमों के अनुरूप संचालित हो रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिला में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जांच के दौरान नियमों की अवहेलना पाई जाती है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे ताकि अवैध खनन गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles