Related Posts

पंचकूला में DTP ने 2 अवैध निर्माण तोड़े:अनअप्रूव्ड कॉलोनी में बनाए गए थे; पुलिस बल-ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौके पर रहे तैनात




हरियाणा के पंचकूला में डीटीपी की टीम ने अवैध कॉलोनी में 2 अवैध निर्माण को जेसीबी द्वारा धवस्त किया गया। ध्वस्त करने की कार्रवाई के दौरान पंचायती राज के एसडीई नरेंद्र कुमार बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहे। जिला नगर योजनाकार बबीता गुप्ता के नेतृत्व में जिला नगर योजनाकार, पंचकूला की टीम द्वारा अर्बन एरिया में बड़ी कार्यवाही की गई। कार्रवाई के दौरान अशोक कुमार, सहायक नगर योजनाकर और पुलिस बल मौजूद रहा। डीटीपी बोले- बिना सीएलयू निर्माण गलत जिला नगर योजनाकार बबीता गुप्ता ने बताया कि किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य या कॉलोनी विकसित करने से पूर्व निदेशक, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग, हरियाणा से आवश्यक अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति के अवैध निर्माण करता है अथवा अनधिकृत कॉलोनी विकसित करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि विभाग से सीएलयू एवं लाइसेंस की स्वीकृति प्राप्त किए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य या कॉलोनी विकास न करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई या असुविधा से बचा जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें