हरियाणा पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल ने सेक्टर-24 क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 716 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना चंडीमंदिर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार 8 जून को एंटी नारकोटिक सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि सेक्टर-24 निवासी हर्षवर्धन नाहरवाल चरस की सप्लाई करने के लिए सेक्टर-24 जाने वाली सड़क के पास पार्किंग क्षेत्र में आने वाला है। सूचना को पुख्ता मानते हुए एएसआई परविंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर निगरानी की गई। पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति हाथ में कैरी बैग लेकर आता दिखाई दिया। मुखबिर की निशानदेही पर पुलिस ने उसे घेरकर काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान हर्षवर्धन नाहरवाल (42), निवासी जीएच-12, सेक्टर-24, पंचकूला के रूप में बताई।
तलाशी में मिले 2 मोबाइल व चरस मौके पर AETO एवं एनडीपीएस नोडल अधिकारी सुनील सीले को भी बुलाया गया। पूरी तलाशी और बरामदगी की वीडियोग्राफी ई-साक्ष्य एप के माध्यम से कराई गई। तलाशी के दौरान आरोपी के हाथ में पकड़े कैरी बैग से काले रंग की पॉलीथिन बरामद हुई। पॉलीथिन को खोलकर जांच करने पर उसमें चरस मिली। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर चरस का कुल वजन 716 ग्राम पाया गया। पुलिस ने बरामद चरस को सील कर कब्जे में ले लिया। आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। दर्ज कर लिया है मामला
थाना चंडीमंदिर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(II)(B) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी नशीले पदार्थों की तस्करी से संबंधित मामला दर्ज हो चुका है।
Source link
पंचकूला में 716 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार:NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज, एंटी नारकोटिक्स टीम की कार्रवाई
