spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंचकूला में सिक्योरिटी गार्ड कुचला, फिर तिरपाल में लपेटकर फेंका:भीड़ को देखकर बोले- गाड़ी में रखो, अस्पताल ले जाएंगे; बाद में मरा मिला




पंचकूला के पिंजौर में एक पिकअप सवार ने सिक्योरिडी गार्ड को टक्कर मारकर कुचल दिया। सड़क हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हुई तो ड्राइवर नीचे उतरा और गार्ड को अस्पताल ले जाने की बात कहकर गाड़ी में डाल दिया। आरोप है कि हादसे के बाद पिकअप सवार घायल को अस्पताल पहुंचाने की बजाय अपने साथ ले गए और बाद में उसके शव को तिरपाल में लपेटकर पंचकूला के नाडा चौकी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर के नीचे फेंक दिया। पुलिस के अनुसार, सिक्योरिटी गार्ड रविवार दोपहर करीब 1 बजे पैदल सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान पिंजौर की ओर से आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए थे। सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… दो बच्चों के पिता थे चरणजीत सिंह मृतक चरणजीत सिंह सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि हादसे के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता तो वो बच सकते थे। SHO बोले- आरोपियों पर केस दर्ज, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार पिंजौर थाना के एसएचओ राजेश ने बताया कि हादसे के दौरान चरणजीत घायल बताया गया था। अब मौत कैसे और किस समय हुई, ये पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सामने आएगा। परिजनों की शिकायत पर आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles