![]()
हरियाणा BJP की नई प्रदेशाध्यक्ष आज पंचकूला स्थित पंचकमल मुख्यालय में पदभार ग्रहण करेंगी। पानीपत की रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अर्चना गुप्ता को ये जिम्मेदारी मिली है। 43 साल बाद कोई महिला हरियाणा BJP की अध्यक्ष बनी हैं। इनसे पहले 1980 में डॉ. कमला वर्मा (स्व.) हरियाणा में पार्टी की पहली महिला अध्यक्ष बनीं थी। गजब संयोग है कि दोनों ही डॉक्टर्स रहीं।
पंचकमल मुख्यालय में पदभार ग्रहण करने वाली वे पहली हरियाणा BJP की अध्यक्ष होंगी। BJP मुख्यालय 2025 में रोहतक से यहां शिफ्ट हुआ था। 35 साल बाद फिर से हरियाणा BJP मुख्यालय की पंचकूला में वापसी हुई थी। इससे पहले रोहतक से प्रदेश कार्यालय चल रहा था।
सीएम नायब सैनी व प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने पंचकूला में 6 अप्रैल 2025 को पार्टी स्थापना दिवस व रामनवमी पर BJP मुख्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। आफिस के सामने ही अटल पार्क तथा अटल चौक भी बनाया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी की स्मृति में ही मुख्यालय के सभागार का नाम रखा गया है। अब जानिए… कौन हैं अर्चना गुप्ता प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद क्या बोलीं अर्चना गुप्ता…
Source link
पंचकूला मुख्यालय में पद संभालने वाली अर्चना गुप्ता पहली BJP-अध्यक्ष:35 साल बाद रोहतक से शिफ्ट हुआ मुख्यालय, बडौली-CM सैनी ने किया था शुभारंभ







