spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंचकूला नर्सिंग ऑफिसर डैथ-30 मिनट पहले तक मोबाइल में व्यस्त:मौत के बाद अचानक मोबाइल गायब, स्टाफ सदस्यों की भूमिका पर संदेह




हरियाणा के पंचकूला सरकारी अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर प्रीति बैनीवाल रविवार रात को ऑन ड्यूटी ICU में मृत मिलीं। घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब दूसरी शिफ्ट के कर्मचारी ड्यूटी पर आए। उन्हें स्टोर एरिया की तरफ फर्श पर गिरी हुई मिलीं। नर्सिंग ऑफिसर प्रीति बैनीवाल की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मौत से आधे घंटे पहले तक उसे स्टाफ के द्वारा मोबाइल में व्यस्त देखा गया था। लेकिन मौत के बाद एकाएक उसका मोबाइल गायब हो गया। इससे आईसीयू व अस्पताल स्टाफ की भूमिका संदेह के घेरे में आ गई है। आखिर उस मोबाइल में ऐसा क्या राज था, जिसे कोई खत्म करना चाह रहा था। पुलिस अब सीडीआर और अंतिम लोकेशन के जरिए गुत्थी सुलझाने का प्रयास करेगी। साल 2024 में जॉब जॉइन प्रीति बैनीवाल मूल रूप से हिसार के जुगलान गांव की रहने वाली थी। फिलहाल वह परिवार के साथ पंचकूला के सेक्टर-31 में रहती थी। प्रीति बैनीवाल की जॉब सॉल 2024 में लगी थी। पहली ही पोस्टिंग पंचकूला सिविल अस्पताल में आई थी। प्रीति की ड्यूटी का अधिकांश समय आईसीयू में ही बीता है। फोरेंसिक टीम ने कब्जे में लिए एक्सपायरी इंजेक्शन सूत्रों की मानें तो पंचकूला अस्पताल के आईसीयू में फोरेंसिक की टीम जांच के लिए पहुंची तो वहां पर बड़ी संख्या में एक्सपायरी इंजेक्शन रखे हुए थे। जिन्हें टीम अपने साथ ले गई है। हालांकि स्टाफ सदस्यों ने बड़ी मिन्नतें टीम के सामने की थी। अपनी इंक्वायरी खुलने की बात भी कही लेकिन टीम इसे एविडेंस बताते हुए साथ ले गई। हेल्थ विभाग मुख्यालय में तैनात है भाई प्रीति बैनीवाल का भाई नितिन हेल्थ विभाग मुख्यालय पंचकूला में ही कार्यरत है। वहीं उसका एक भाई आशीष चुनाव आयोग में सेवारत है। प्रीति की भाभी पंचायत विभाग में सचिव के पद पर तैनात है। प्रीति दोपहर 2 बजे घर से ड्यूटी के लिए आई थी। रात करीब 8 बजे उसकी शिफ्ट खत्म होनी थी लेकिन वह घर नहीं पहुंची। अस्पताल प्रशासन ने परिवार को सूचित किया तो परिवार के लोग अस्पताल की ओर दौड़े।
पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज नर्सिंग ऑफिसर प्रीति बैनीवाल की मौत का राज अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा। परिवार के लोग पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचे हुए हैं। हालांकि परिवार ने अभी किसी पर भी किसी प्रकार का कोई संदेह नहीं जताया है। परिवार के अनुसार घटना के तुरंत बाद उन्हें सूचना मिली थी। वे 10 मिनट में ही अस्पताल पहुंचे थे लेकिन तब तक प्रीति की मौत हो चुकी थी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles