spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नॉन बीजेपी सरकार को तंग किया जा रहा है:गवर्नर जानबूझकर दो-दो साल तक बिलों को लटकाकर रखते हैं; सरकार तो ट्रंप चला रहे




पंजाब राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल के घर ईडी की कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ईडी रेड के मामले से राज्य की राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे पर सीधा मोर्चा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संभाला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 2027 चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है, जिसके तहत ईडी और सीबीआई के माध्यम से डराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने इसकी कड़ी निंदा की। सीएम ने कहा कि पूरे देश में नॉन बीजेपी सरकारों को तंग किया जा रहा है। गवर्नर जानबूझकर दो-दो साल तक बिलों को लटकाकर रखते हैं, जिससे सरकार को सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार डोनाल्ड ट्रंप चला रहे हैं। साथ ही उन्होंने एसआईआर और सरकार द्वारा पास किए जा रहे बिलों पर भी सवाल उठाए हैं। अब 9 प्वाइंटों में जानिए सीएम ने कैसे केंद्र सरकार पर निशाना साधा लोकतंत्र का गला काटा जा रहा है सीएम भगवंत मान ने कहा, हमारे देश को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहा जाता है। यहां पर लोग अपनी पसंद की सरकारें चुनते हैं। केंद्र सरकार उन्हें बनने का हक देती है। पिछले कुछ समय से लोकतंत्र का गला धीरे-धीरे काटा जा रहा है। नॉन-बीजेपी सरकारों को तंग किया जा रहा है। उनके फंड सीधे केंद्र द्वारा रोके जा रहे हैं या गवर्नर के माध्यम से तंग किया जाता है। आम आदमी पार्टी निशाने पर आम आदमी पार्टी को विशेष तरीके से निशाने पर लिया गया है। पार्टी तेजी से बढ़ रही है। दस साल में पार्टी नेशनल पार्टी बन गई है। ऐसे में बीजेपी का यह सोचना है कि कांग्रेस को झेल लेंगे। कांग्रेस के साथ तो यह मिले हुए हैं, लेकिन तीसरा कोई पैदा न हो जाए। इसलिए दिल्ली में ईडी और शराब घोटाले के पर्चे बनाए गए। अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम और संजय सिंह को जेल में डाला गया। बीजेपी जॉइन करवाने का काम किया जा रहा है। डराने-धमकाने की राजनीति जारी है। सीबीआई, ईडी या चुनाव आयोग से चुनाव जीतते हैं सीएम ने कहा कि बंगाल में डीजीपी से लेकर सारे अफसर बदल दिए गए, क्योंकि चुनाव है। यह चुनाव लोगों से नहीं जीतते हैं। यह चुनाव सीबीआई, ईडी, चुनाव आयोग या डराने वाले दफ्तरों के जरिए जीतते हैं। पिछले दिनों पंजाब के राज्यसभा मेंबर मित्तल के घर पर ईडी रेड हुई, क्योंकि वह हमारे सांसद हैं, इसलिए वह दागी हो गए। आज संजीव अरोड़ा के घर ईडी रेड चल रही है। वह हमारे बिजली और लोकल बॉडी मंत्री हैं। उपचुनाव में उन्होंने बीजेपी को बुरी तरह हराया था। 2027 चुनाव की तैयारी में बीजेपी बीजेपी ने 2027 चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। ईडी, इनकम टैक्स, नोटिस भेजो और डराओ, क्योंकि इन्हें चुनाव के लिए 117 लोग नहीं मिल रहे हैं। यह कह रहे हैं कि या तो तुम चुनाव न लड़ो या हमारी वॉशिंग मशीन से निकलो। इसकी हम निंदा करते हैं। ऐसे केसों में निकलता कुछ नहीं है। केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया गया। इन पर मुकदमा शुरू ही नहीं हो सकता था। लेकिन पहले कहते हैं अंदर कर दो, चुनाव के बाद देख लेंगे। जिसने इनकी बात मान ली, वह इनकी वॉशिंग मशीन से निकल जाता है और दूध का धुला हो जाता है। यह डेमोक्रेसी नहीं, यह डिक्टेटरशिप है। यह लोकतंत्र नहीं है। बिहार में कौन सा राज है अब सीएम ने कहा कि यह जंगलराज की बात करते हैं, लेकिन अब बिहार में कौन सा राज चल रहा है। बिहार का जो अब सीएम सम्राट चौधरी बनाया गया है, उसने तीन बार अपनी उम्र गलत बताई। विज्ञापन आता है—दाम अच्छे हैं, लेकिन बीजेपी वाले कहते हैं दाग अच्छे हैं। पंजाब बीजेपी में कांग्रेस विंग सीएम ने कहा, हम वह पत्ते नहीं हैं जो गिर जाएंगे, हम डरने वाले नहीं हैं। पंजाब में इन्हें एक-दो सीटें ही आती हैं, यहां इनका कोई कैडर नहीं है। कांग्रेस का प्रधान, पूर्व सीएम, वित्त मंत्री, एमपी और मंत्री तक बीजेपी में आ चुके हैं। बीजेपी ने पंजाब में कांग्रेस का विंग बना रखा है। इन नेताओं पर केस होते हैं और उन केसों को दबाना भी होता है। उन्हें फाइल दिखाकर दबाया जाता है। सरकार तो ट्रंप चला रहे हैं सरकार तो डोनाल्ड ट्रंप चला रहे हैं। सरकार चलाने की बात आती है तो व्हाइट हाउस और वॉशिंगटन से आदेश आते हैं। एक महीने की तेल खरीदने की मोहलत देते हैं। विश्व गुरु बनने चले थे, विश्व चेले बन गए। हमारे 90 फीसदी नेताओं को जेल दिखा दी, लेकिन किया कुछ नहीं था। यह ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग का हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। बंगाल में चुनाव आयोग एक राजनीतिक पार्टी को आदेश दे रहा है। इन्हें बंगाल और केरल जीतना है, भले ही परिसीमन करना पड़े। सीएम ने कहा कि हमें लोकतंत्र बचाना है, इसलिए सबको आगे आना होगा। इनके भी अंबानी-अडानी दो हैं सीएम भगवंत मान ने कहा कि पहले हमने सुना था—हम दो, हमारे दो। यह परिवार कल्याण का नारा था। बच्चे दो ही अच्छे। अब दो हैं, उनके भी आगे दो हैं। यहां अमित शाह और नरेंद्र मोदी, और आगे उनके दो—अंबानी और अडानी हैं। हम इसकी सख्त शब्दों में निंदा करते हैं। 140 लोगों की कोई नहीं सुनता है। अपने ही वोटर बना लिए हैं राज्यपाल राजनीतिक रैलियां कर रहे हैं। वह दो-दो साल तक बिल रोककर रखते हैं। इसलिए सरकार को सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ता है। इस तरह एसआईआर कर रहे हैं। एसआईआर से वोट काट दिए जाते हैं। इनके पन्ना प्रमुख बता देते हैं कि इतने घर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के हैं, उनकी वोट काट दी जाती है। अपने वोटरों की फौज तैयार कर ली है। वही वोटर हरियाणा, असम और मुंबई में वोट करते हैं। दो राज्यों में चुनाव एक समय पर क्यों नहीं करवाते हैं? क्योंकि पहले एक जगह वोट डलवाते हैं, फिर उन्हें दूसरी जगह ले जाते हैं। एक दिन इनका भी आएगा ऐसे बिल लाते हैं, जिससे डेमोक्रेसी का नुकसान होता है। बीजेपी का नारा है कि उनकी मशीन में आने से सारे दाग धुल जाते हैं। लेकिन एक दिन ज्यादा कपड़े देने से फिल्टर भी खराब हो जाता है। सौ दिन सुनार के, एक दिन लोहार का। एक दिन इनका भी आएगा। सीएम ने कहा कि रात लंबी होने का मतलब यह नहीं है कि दिन नहीं चढ़ेगा। दिन जरूर चढ़ेगा। डरने की बात नहीं है। कुछ मीडिया वाले इनके कहने पर हर बात को मास्टर स्ट्रोक बताते हैं। हंगरी के डिक्टेटर ने सब कुछ खरीद रखा था, लेकिन वोटों में बुरी तरह हारा। मैं कहना चाहता हूं कि 2027 की तैयारी करनी है तो लोगों के बीच जाकर करो, ईडी या सीडी से नहीं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles