spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर 5.80 लाख ठगे:फरीदाबाद छायंसा पुलिस ने क्रू मेंबर को गिरफ्तार किया,कोर्ट में पेश कर जेल भेजा




मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ₹5.80 लाख की ठगी करने के मामले में थाना छायंसा पुलिस ने एक आरोपी क्रू मेंबर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बंटी निवासी गांव शाहजहांपुर खादर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। नौकरी दिलाने के नाम पर 5.80 लाख ठगे पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, गांव अरूआ निवासी भारत ने थाना छायंसा में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ महीने पहले गांव शाहजहांपुर खादर निवासी बंटी ने मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने का भरोसा देकर उससे ₹5.80 लाख ले लिए। बंटी खुद मर्चेंट नेवी में क्रू मेंबर था। पीडित का आरोप था कि काफी समय बीत जाने के बावजूद न तो उसे नौकरी मिली और न ही उसकी रकम वापस की गई। खुद मर्चेंट नेवी में कार्यरत शिकायत के आधार पर थाना छायंसा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी स्वयं मर्चेंट नेवी में कार्यरत है और शिकायतकर्ता का परिचित था। आरोपी ने इसी परिचय का फायदा उठाते हुए मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का झूठा आश्वासन दिया और उससे बड़ी रकम ऐंठ ली। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी ने शिकायतकर्ता से ₹1 लाख नकद लिए थे, जबकि ₹4.80 लाख अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवाए थे। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने इसी तरह अन्य लोगों को भी नौकरी का झांसा देकर ठगी तो नहीं की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles