Related Posts

नूंह में 6 महीने पुराना मकान ढहा:महिला और बच्चों समेत 5 घायल; प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग




नूंह जिले के गांव कुलढेरा में मंगलवार को एक मकान ढह गया। इस हादसे में एक महिला सहित 5 लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। यह मकान असलम पुत्र सुगड़ा का बताया जा रहा है। हादसे के वक्त असलम घर से बाहर थे, जबकि उनकी पत्नी समीना (45), बेटी जिशाना (18), पुत्र शाद (7), हारिश (2) और गुलफसा (8) घर के अंदर मौजूद थे। मकान अचानक ढहने से ये सभी मलबे की चपेट में आ गए और घायल हो गए। लोगों की सहायता से घायलों को मलबे से बाहर निकाला घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा भेजा गया। चिकित्सकों ने समीना, जिशाना और शाद को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। गुलफसा और हारिश को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मुआवजा और रहने की व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग ग्रामीणों के अनुसार, यह मकान लगभग छह माह पहले ही बनाया गया था। मकान ढहने से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता, मुआवजा और रहने की व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और मकान ढहने से उनके सिर से छत छिन गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें