Related Posts

नूंह में 149 अभ्यर्थियों ने छोड़ी HTET परीक्षा:1058 रजिस्टर्ड परीक्षार्थियों में से 909 ही पहुंचे, डीसी ने लिया एग्जाम सेंटरों का जाजया




नूंह जिले में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2026 के लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। यह परीक्षा जिले के चार केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की गई। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि परीक्षा के लिए कुल 1058 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 909 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 149 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नूंह में 300 में से 264 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 36 अनुपस्थित रहे। राजकीय पॉलिटेक्निक, मलाब केंद्र पर 300 में से 260 अभ्यर्थी शामिल हुए और 40 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार, हिंदू विद्या निकेतन, नूंह में 300 में से 240 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 60 अनुपस्थित रहे। प्रयास इंटरनेशनल स्कूल, मेडिकल कॉलेज रोड, नूंह में 158 में से 145 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 13 अनुपस्थित पाए गए। यहां देखें फोटो… तैनात किया गया था पुलिस बल उपायुक्त अखिल पिलानी के अनुसार, परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलमुक्त बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों को तैनात किया गया था। अधिकारियों ने लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें