spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह में सांसद कार्तिकेय शर्मा करेंगे ध्वजारोहण:जिला और उपमंडल स्तर पर मुख्य अतिथियों की घोषणा, फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल कल




नूंह जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथियों की घोषणा कर दी गई है। जिला और उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले इन समारोहों में विभिन्न गणमान्य व्यक्ति राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। जिला स्तरीय समारोह नूंह पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। यहां राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। उपमंडल स्तर पर भी मुख्य अतिथि नामित किए गए हैं। पुन्हाना में कांग्रेस विधायक इलियास मोहम्मद, फिरोजपुर-झिरका में हैफेड के अध्यक्ष सुभाष बंसल और तावड़ू में जिला परिषद के चेयरमैन जान मोहम्मद ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। कल होगी फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार, 13 अगस्त को सुबह 9 बजे पुलिस लाइन नूंह में फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल होगी। इस दौरान उपायुक्त अखिल पिलानी ध्वजारोहण करेंगे और मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। वे तैयारियों का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे। मार्च पास्ट में पुलिस, महिला पुलिस और होमगार्ड की टुकड़ियों के साथ विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी हिस्सा लेंगे। समारोह में लगभग 1400 विद्यार्थी पीटी, डंबल और लेजियम शो में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आठ स्कूलों की टीम देंगी सांस्कृतिक प्रस्तुति सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आठ विद्यालयों की टीमें देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देंगी। इनमें कंट्री ग्रामर स्कूल, हिंदू विद्या निकेतन स्कूल, वेलफेयर संस्थान नगीना, एक्मे इंटरनेशनल स्कूल आटा, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उजीना, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूंह और जवाहर नवोदय विद्यालय बाई के विद्यार्थी शामिल हैं। प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles