spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने BJP प्रदेशाध्यक्ष पर साधा निशाना:करनाल में बीरेंद्र सिंह बोले- बोलने का सलीका सीखना चाहिए, प्रदेश में अपराध की परिभाषा बदली




भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के जाति विशेष को लेकर दिए गए बयान को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सबसे पहले उन्हें बोलने का सलीका सीखना चाहिए। राजनीति में बात कहने का एक तरीका होता है। उन्होंने कहा कि अर्चना गुप्ता अपनी बात दूसरे तरीके से भी कह सकती थीं। अगर वही बात राजनीतिक भाषा में कही जाती तो शायद लोगों को इतनी नहीं चुभती। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि वह पहले से कहते आ रहे हैं कि सामाजिक तौर पर भाजपा का अपना कोई जनसमर्थन नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में 80-20 और हरियाणा में धर्म के नाम पर राजनीति की जाती है। उनके मुताबिक जिस प्रदेश या क्षेत्र में किसी समुदाय की संख्या अधिक हो, उसके खिलाफ दूसरे लोगों को खड़ा करने का प्रयास घृणित राजनीतिक तरीका है। आगाज-ए-दोस्ती अमन यात्रा में हुए शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह बुधवार को करनाल पहुंचे। वे नूंह से शुरू हुई आगाज-ए-दोस्ती अमन यात्रा के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने हरियाणा की कानून व्यवस्था, कांग्रेस के नए प्रभारी संजय दत्त और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के बयानों को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। बीरेंद्र सिंह ने प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था संभालने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में अपराध का स्वरूप बदल गया है और संगठित गिरोहों का प्रभाव बढ़ रहा है। कानून व्यवस्था पर सरकार को बताया विफल बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा में जिस तरह की स्थिति बनी हुई है, उसमें सरकार कानून व्यवस्था कायम रखने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि पहले भी आपसी दुश्मनी के चलते हत्याएं होती थीं, लेकिन अब अपराध का तरीका बदल गया है। आज संगठित गिरोहों के माध्यम से कई तरह की आपराधिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी यह स्थिति खुलकर सामने आई है। उन्होंने कहा कि अब गैंग की परिभाषा भी बदल गई है। एक तरफ गाना गाने और बजाने वालों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ ड्रग्स से जुड़े लोगों का मेल हुआ है। इस गठजोड़ ने अपराध की एक अलग ही परिभाषा बना दी है। उनके अनुसार यह स्थिति समाज और कानून व्यवस्था दोनों के लिए गंभीर चुनौती है। संजय दत्त को लेकर बोले- पहले से काफी बेहतर प्रभारी कांग्रेस के नए प्रभारी संजय दत्त की तारीफ करते हुए बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उनका पूरा जीवन राजनीति में बीता है और उन्हें यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि पिछले प्रभारी के मुकाबले संजय दत्त काफी अच्छे हैं। उन्होंने कहा कि संजय दत्त लगातार लोगों के बीच जाने और पार्टी को जमीन से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पिछले 15-20 साल से एक कुटिया में सिमटी हुई थी। अब संजय दत्त उस कुटिया से पार्टी को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन कांग्रेस उस दायरे से बाहर निकलकर लोगों के बीच पहुंचेगी, उस दिन लोग कांग्रेस से जुड़ने के लिए तैयार मिलेंगे। यह उनका अपना राजनीतिक आकलन है। नूंह से शुरू हुई यात्रा अमृतसर-फिरोजपुर जाएगी करनाल पहुंची ‘आगाज-ए-दोस्ती यात्रा’ नूंह मेवात से शुरू हुई है। यात्रा राजघाट होते हुए अमृतसर और फिरोजपुर तक जाएगी। यात्रा में शामिल लोगों का उद्देश्य देश में एकता, भाईचारा और शांति का संदेश देना है। कार्यक्रम में चौधरी बीरेंद्र सिंह के साथ पूर्व विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles