spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह में मौत से पहले व्यक्ति ने बनाया वीडियो:तीन बहनों, एक भाई सहित 6 लोगों पर लगाए आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस




नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका शहर में 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक द्वारा मौत से पहले बनाए गए एक वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतक सोहनलाल पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद के कारण तनाव में था। परिजनों का आरोप है कि 1 जून को संपत्ति संबंधी विवाद को लेकर उसकी तीन बहनें और कुछ अन्य लोग उनके घर पहुंचे थे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में विवाद में बदल गई। परिजनों का आरोप- धमकियां दी गई परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि सोहनलाल को धमकियां दी गईं और उन पर लगातार मानसिक दबाव बनाया गया। विवाद के बाद सोहनलाल घर से बाहर चला गया और बाद में उसकी मौत हो गई। अपनी मौत से पहले सोहनलाल ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी परेशानियों का जिक्र करते हुए कुछ लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बेटा बोला- पिता को प्रताड़ित किया जा रहा था मृतक के पुत्र हिमांशु ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनके पिता को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। शिकायत के आधार पर फिरोजपुर झिरका शहर थाना पुलिस ने सविता, सुशीला, पुष्पा, परवीन, कृष्ण सैनी और हर्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी शिव प्रकाश ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। वायरल वीडियो, शिकायत और अन्य साक्ष्यों को जांच का हिस्सा बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles