spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कैथल में एचडीएफसी बैंक की इन्वेस्टिगेटर ऑफिसर रिश्वत लेते पकड़ी:कलायत का मामला 80 हजार रुपए मांगे थे, 60 हजार लेते पकड़ी गई




कैथल में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेने के मामले में एचडीएफसी बैंक की इन्वेस्टिगेटर ऑफिसर को रंगे हाथ काबू कर लिया। महिला ऑफिसर एक लोन माफी के बीमा क्लेम की एवज में एक युवक से 80 हजार रुपए मांग रही थी उसे 60 हजार रुपए लेते रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
कैथल एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय से इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि कलायत के ही रहने वाले युवक रमन ने इस संबंध में टीम को शिकायत दी थी। रमन ने आरोप लगाया था कि उसके पिता ने बैंक से एक लोन लिया था, लेकिन बाद में उसके पिता की मृत्यु हो गई थी। ऐसे में उसका लोन माफ हो जाना था और लोन पर बीमा क्लेम भी मिलना था लोन की noc दिलाने और बीमा क्लेम लेने के लिए उसने महिला कर्मचारी से संपर्क किया।
महिला कर्मचारियों ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उनके पैसे दिलवा देगी और इसकी एवज में उन्हें कुल राशि का 10% कमीशन उसे देना होगा। इस संबंध में युवक ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी। साथ ही महिला से की गई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्ड कर ली।
इस आधार पर एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और युवक को पैसे देने के लिए बैंक में भेजा जैसे ही कर्मचारी पैसे लेने लगी तो टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ दिया।
इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles