Related Posts

नूंह में मोबाइल दुकानदार पर हमला, लूटपाट:बिछोर गांव में दो दिन में दूसरी वारदात, दुकान में घुसकर पीटा, नकदी और मां के जेवर ले गए




नूंह जिले के पुन्हाना उपमंडल के बिछोर गांव में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ एक मोबाइल दुकानदार और उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया है। दो दिनों के भीतर गांव में यह दूसरी बड़ी आपराधिक घटना है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष और असुरक्षा का माहौल है। पूरी घटना मोबाइल बदलने के मामूली विवाद से शुरू हुई। पीड़ित दुकानदार अतुल ने बताया कि एक युवक मोबाइल खरीदकर ले गया और कुछ देर बाद उसे बदलने की जिद करने लगा। विवाद बढ़ने पर अतुल ने ग्राहक के पैसे वापस कर मोबाइल ले लिया। लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ और शाम को आरोपियों ने हमला बोल दिया। सात आठ युवकों ने दुकान में घुसकर किया हमला आरोप है कि शाम करीब 5 बजे रोबिन, बोयल, वक्की और अनीस सहित करीब 7-8 युवक हथियारों के साथ अतुल की दुकान में घुस आए। उन्होंने अतुल के साथ बेरहमी से मारपीट की। जब उसकी माँ उसे बचाने आई, तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। मारपीट के कारण अतुल की माँ बेहोश हो गईं और अतुल के चेहरे पर धारदार हथियार से गंभीर चोटें आईं।
नकदी और गहने उठा ले गए हमलावर केवल मारपीट तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि जाते-जाते दुकान से चार मोबाइल फोन, करीब 20 हजार रुपये की नकदी और अतुल की माँ के सोने के गहने भी लूट ले गए। यह पूरी सनसनीखेज वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस अब इन फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। लोगों ने पुलिस की गश्त पर उठाया सवाल बिछोर गांव में लगातार हो रही वारदातों ने पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। इससे पहले भी गांव में एक परिवार पर पुरानी रंजिश के चलते हमला हुआ था। फिलहाल, जांच अधिकारी योगेश का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, हालांकि अभी तक औपचारिक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे प्रदर्शन को मजबूर होंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें