![]()
नूंह जिले में बाइक चोरी करके वाहन मालिकों से रुपए मांगने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान पलवल जिले के रूपड़ाका निवासी ओसामा उर्फ बिलाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा था। वाहन के इंजन और चेसिस नंबर की जांच करने पर पता चला कि यह बरामद बाइक थाना सदर नूंह में दर्ज एक मामले से संबंधित थी। इसके बाद की गई पूछताछ में आरोपी ने कई खुलासे किए। पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी बाइक चोरी करने के बाद उनके मालिकों से संपर्क करता था। वह रुपए लेकर चोरी किए गए वाहन वापस कर देता था। इस तरीके से वह लंबे समय से आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने रिमांड पर लेकर की पूछताछ आरोपी की निशानदेही पर तावडू क्षेत्र और दिल्ली से चोरी की गई पांच मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। ये बाइक सिटी तावडू, सदर तावडू, केशवपुरम दिल्ली और नेबी सराय दिल्ली थानों में दर्ज विभिन्न मामलों से संबंधित हैं। सभी बरामद बाइकों को थाना सदर नूंह में जमा करा दिया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पूछताछ में संकेत मिले हैं कि आरोपी इस अपराध में अकेला नहीं था और उसके साथ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। आरोपी के साथियों की तलाश फिलहाल, मामले में अन्य संभावित साथियों की तलाश की जा रही है और उनसे जुड़े सुराग खंगाले जा रहे हैं। आरोपी से अन्य चोरी के मामलों में भी पूछताछ जारी है, जिससे और बरामदगी होने की संभावना है। जांच में यह मामला संगठित अपराध की ओर इशारा करता है, जिस पर आगे कार्रवाई की जा रही है।
Source link
नूंह में पहले बाइक चोरी- फिर पैसों की वसूली:चुराई गई 5 मोटरसाइकिल समेत युवक अरेस्ट, गुरुग्राम-तावडू में दिया वारदातों को अंजाम







