spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह में चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार:तावडू पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोका; नहीं दिखा पाए कोई कागजात




नूंह जिले की तावडू थाना पुलिस ने नियमित वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता उस समय मिली जब एक संदिग्ध बाइक को रोका गया। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया। कागजातों की जांच करने पर पता चला कि यह बाइक पहले चोरी हो चुकी थी और थाना नगीना में मुकदमा नंबर 244, धारा 379 आईपीसी के तहत दर्ज थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान तरुण निवासी हसनपुर, थाना मोहम्मदपुर अहीर, जिला नूंह और हेमंत निवासी बाघनकी, थाना मानेसर, जिला गुरुग्राम के रूप में हुई। तावडू थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी चोरी की बाइक के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। उन्हें गिरफ्तार कर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी वाहन चोरी गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने जिले या आसपास के क्षेत्रों में अन्य वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। चोरी की बाइक के असली मालिक से भी संपर्क साधा जा रहा है ताकि वाहन को नियमानुसार सुपुर्द किया जा सके। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles