![]()
नूंह जिले के तावड़ू शहर में एक घर से गैस सिलेंडर चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी में इस्तेमाल की गई ऑल्टो कार और इंडेन कंपनी का गैस सिलेंडर बरामद किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। यह मामला वार्ड नंबर-1 सैनीपुरा, तावड़ू निवासी राजकुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया था। राजकुमार ने बताया कि 13 और 14 जून की दरम्यानी रात अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुस आए और रसोई में रखा गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। सुबह घटना का पता चलने पर उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन सिलेंडर नहीं मिला। कार सवारों ने दिया चोरी को अंजाम शिकायतकर्ता ने बाद में पुलिस को सूचना दी कि घटना वाली रात उसके घर के सामने एक ऑल्टो कार खड़ी थी। उसमें सवार तीन लोगों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान पुलिस ने नाजिम, अजरूद्दीन और मुस्तफा को गिरफ्तार किया। ये सभी छारोड़ा गांव, थाना शहर तावड़ू, जिला नूंह के निवासी हैं। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी में प्रयुक्त ऑल्टो कार और चोरी किया गया गैस सिलेंडर बरामद कर लिया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस उनसे क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं में उनकी संलिप्तता के बारे में पूछताछ करेगी। मामले की जांच अभी जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
Source link
नूंह में गैस सिलेंडर चोरी के तीन आरोपी अरेस्ट:ऑल्टो कार में सवार होकर आए, पुलिस ने गाड़ी को किया जब्त







