spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह में कुएं से मिला युवक का शव:ग्रामीणो ने देखा; दिल्ली में करता था काम, 2 महीने पहले लौटा था




नूंह जिले के गांव उजीना में सोमवार शाम एक कुएं से एक युवक का शव मिला। सोमवार शाम करीब 7 बजे ग्रामीणों ने धर्माज की जोहड़ पर बने पुराने कुएं में शव देखा। गांव के सरपंच प्रतिनिधि मुनेश फौजी ने तुरंत सदर थाना पुलिस को सूचना दी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। जांच के बाद पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला। दिल्ली में करता था काम, 2 महीने पहले लौटा मृतक की पहचान उजीना निवासी 32 वर्षीय अंकित पुत्र ज्ञानचंद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूंह की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, अंकित दिल्ली में रहकर काम करता था। वह विवाहित था और लगभग 2 महीने पहले ही अपने गांव उजीना आया था। अचानक कुएं में उसका शव मिलने से परिवार सदमे में है, और गांव में विभिन्न तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मामले की जांच में जुटी पुलिस सदर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। यह सवाल बना हुआ है कि अंकित उस सुनसान कुएं तक कैसे पहुंचा। क्या यह आत्महत्या का मामला है, या इसके पीछे कोई अन्य कारण है? इन सवालों के जवाब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेंगे। फिलहाल यह मामला रहस्य बना हुआ है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles