![]()
नूंह जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 21.76 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा तावडू की टीम ढिडारा मोड़, तावडू बाईपास पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि सुनारी गांव निवासी समयदीन उर्फ सम्मा अवैध रूप से नशीले पदार्थों की तस्करी करता है। तस्कर गिरफ्तार, बाइक बरामद सूचना में बताया गया कि वह बाइक पर नाहरपुर से अपने गांव की ओर हेरोइन लेकर आने वाला है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत गुरनावट रेलवे पुलिया के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर में एक युवक तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर की भागने की कोशिश पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन जल्दबाजी में संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान सुनारी निवासी समयदीन उर्फ सम्मा के रूप में बताई। मामले की जांच में जुटी पुलिस तलाशी लेने पर उसकी पेंट की जेब से एक पॉलिथीन बरामद हुई, जिसमें 21.76 ग्राम हेरोइन मिली। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह नशा किससे प्राप्त करता था और आगे किसे सप्लाई करता था।
Source link
नूंह पुलिस ने नशा तस्कर को पकड़ा:हेरोइन बरामद, बाइक जब्त, पुलिस को देखकर भागने की कोशिश में गिरा







