spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नारनौल में कैश-जेवरात लेकर युवती घर से लापता:इंस्टाग्राम पर संपर्क में रहे युवक पर संदेह, ब्यूटी पार्लर में करती काम, कागजात भी ले गई




हरियाणा में नारनौल के नांगल चौधरी क्षेत्र से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती की मां की शिकायत पर नांगल चौधरी थाना पुलिस ने गुमशुदगी और अपहरण के संदेह के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब युवती की तलाश के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर संपर्क में रहे एक युवक की भी जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में ग्राम नांगल नूनिया निवासी महिला ने बताया कि उनकी पुत्री बीते कल सुबह करीब 11 बजे घर से नांगल चौधरी स्थित एक ब्यूटी पार्लर पर काम करने की बात कहकर निकली थी। शालू उसी पार्लर में अन्य दो लड़कियों के साथ कार्य करती थी। परिजनों के अनुसार, घर से निकलते समय शालू अपने साथ करीब 50 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण तथा कुछ जरूरी दस्तावेज और अन्य कागजात भी ले गई थी। हालांकि वह अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़कर चली गई। शिकायतकर्ता के अनुसार वह घर वापस नहीं लौटी और उसका अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। उसने बताया कि वह पूर्व में एक यादव नाम से इंस्टाग्राम आईडी चलाने वाले एक युवक के संपर्क में थी और उससे सोशल मीडिया के माध्यम से बातचीत करती थी। परिवार को आशंका है कि उक्त युवक ने शालू को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया हो या वह उसके साथ कहीं चली गई हो। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 127(6) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एक पुलिस अधिकारी को सौंपी गई है। पुलिस इंस्टाग्राम आईडी और उससे जुड़े व्यक्ति की पहचान कर लड़की तलाश में जुटी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles