spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नारनौल बस स्टैंड पर महिला का पर्स चोरी:लेक्चरर भर्ती परीक्षा देकर लौट रही थी; बस में किराया देते समय घटना का चला पता




हरियाणा के नारनौल बस स्टैंड पर एक महिला का पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है। पर्स में नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। नांगल चौधरी के गांव मौरूंड निवासी राजबाला ने बताया कि वह लेक्चरर भर्ती परीक्षा देने के लिए राजस्थान के गांव देवता तातीजा, तहसील खेतड़ी से गई हुई थी। परीक्षा के बाद वह सिंघाना से दिल्ली जाने वाली बस में सवार होकर करीब 12:15 बजे नारनौल बस स्टैंड पहुंची। वहां से उसे नांगल चौधरी जाना था, इसलिए वह बस स्टैंड पर बस का इंतजार करने लगी। किराया देते समय पता चला राजबाला ने बताया कि करीब 12:45 बजे वह नांगल चौधरी जाने वाली रोडवेज बस में बैठ गई। बस चलने से पहले जब उसने किराया देने के लिए अपने बैग की जांच की तो उसका पर्स गायब मिला। पर्स में करीब 7 हजार रुपए नकद, 5 चांदी की अंगूठियां, एक जोड़ी चांदी की पायल, चांदी की चैन, सोने के टॉप्स, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पहचान पत्र तथा अन्य जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। बस स्टैंड पर हुआ चोरी पीड़िता का आरोप है कि नारनौल बस स्टैंड पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके बैग से पर्स चोरी कर लिया। घटना का पता चलते ही उसने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन पर्स का कोई सुराग नहीं मिला। महिला ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी हुए पर्स और उसमें रखे सामान की बरामदगी की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर केस की जांच में जुट गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles