spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नशे में धुत्त युवक होटल की तीसरी मंजिल पर चढ़ा:नारनौल में नीचे कूदने की कोशिश, 3 दोस्तों ने रूम बुक किया, पुलिस ने उतारा




हरियाणा के नारनौल में रेवाड़ी रोड पर नशे की हालत में एक युवक होटल की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया। युवक ने वहां से कूदने का प्रयास किया। युवक के होटल की तीसरी मंजिल पर चढ़े हुए देख होटल मालिक और अन्य कर्मी नीचे इकट्ठे हो गए। होटल में कर्मचारियों ने युवक को उतारने का प्रयास किया लेकिन वह नीचे नहीं उतरा। हालांकि, पुलिस ने बाद में युवक को नीचे उतार लिया है। इससे पहले युवक तीसरी मंजिल पर खूब जोर-जोर से चिल्लाते हुए कूदने की कोशिश करने लगा। ऐसा देखकर होटल मालिक और कर्मचारी डर गए। वहीं, आसपास के लोग भी वहां पर जमा हो गए। लोगों ने उसको उतारने के लिए आवाज लगाई, मगर उसने उतरने से मना कर दिया। होटल स्टाफ पुलिस को इसकी सूचना दी। होटल में दोस्तों के साथ शराब पी जानकारी के अनुसार, दीपक पुत्र विष्णु (23) निवासी मोहल्ला बास (नारनौल) होटल की छत पर चढ़ गया था और उसके कूदने की आशंका जताई जा रही थी। समय रहते मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन की सूझबूझ से उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दीपक अपने दो साथियों नितेश पुत्र नरेश तथा राजेंद्र पुत्र रामेश्वर, दोनों निवासी गांव नांगल काठा के साथ 25 अप्रैल को होटल अपार में किराए पर कमरा लेकर ठहरा हुआ था। तीनों युवकों ने मिलकर होटल में रूम बुक कराया था। शराब के नशे में हुई कहासुनी बताया जा रहा है तीनों कमरे में बैठकर शराब पी। शराब पीने के दौरान आपस में कहासुनी हो गई। इसके बाद युवक शर्ट उतार कर शराब के नशे में ही होटल की बालकनी में आ गया। इसके बाद उसने खिड़की से कूद कर आत्महत्या करने की कोशिश की और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। पुलिस ने नीचे उतारा, माता-पिता से झगड़ा करके आया मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को खिड़की से उतार लिया। इसके बाद युवक तथा उसके दो अन्य साथियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार युवक मां-बाप से लड़ाई करके आया। काफी देर तक बालकनी में फोन पर किसी से बात करता रहा। वह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles