![]()
हरियाणा के नगर निगम आम चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई। पहले दिन कुल 4 उम्मीदवारों ने वार्ड सदस्यों के लिए नामांकन दाखिल किए। वार्ड 10, 3 के लिए एक-एक तथा वार्ड 15 के लिए 2 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। रिटर्निंग ऑफिसर सह एसडीएम कालका संयम गर्ग ने बताया कि धनंजय कुमार गुप्ता ने वार्ड नंबर 10 के लिए आजाद उम्मीदवार के तौर पर नामाकंन सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सह जिला सांख्यिकीय अधिकारी सुनील जाखड़ को सौंपा। किशन सिंह नेगी ने वार्ड नंबर 3 से राइट टू रिकॉल पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सह जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल पराशर को प्रस्तुत किया। राजिंद्र कौर और शालू ने वार्ड नंबर 15 से आजाद उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सह तहसीलदार पंचकूला सुरेश कुमार को सौंपा।
SC व BC कैंडिडेट के लिए 3-3 वार्ड रिजर्व रिटर्निंग ऑफिसर संयम गर्ग ने बताया कि वार्ड नंबर 19 पिछड़ा वर्ग ए की महिलाओं के लिए, वार्ड नंबर 18 पिछड़ा वर्ग बी की महिलाओं के लिए, वार्ड नंबर 7 और 17 अनुसूचित जाति के लिए, वार्ड नंबर 16 अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए, वार्ड नंबर 1, 2, 11, और 15 सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए, तथा वार्ड नंबर 3, 4, 5, 6, 8, 9, 10, 12, 13, 14 और 20 सामान्य श्रेणी के लिए आरक्षित किए गए हैं। नामांकन पत्र 25 अप्रैल, 2026 तक प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से 3:00 बजे तक निर्धारित स्थानों पर सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के पास जमा किए जा सकते हैं। यहां किए जा सकते हैं नामांकन दाखिल
Source link
नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू:पार्षद के लिए पहले दिन 4 निर्दलीय का नामांकन, 25 अप्रैल तक जमा होंगे नामांकन पत्र







