संगरूर के धूरी में हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में 6 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में इस्तेमाल की गई 2 मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं। एसएसपी डॉ. रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि 7 जुलाई को कड़वाल रोड पर एक बार्बर की दुकान के पास 7-8 अज्ञात व्यक्तियों ने कुछ युवकों पर हमला किया था। इस हमले में देव कुमार उर्फ देबू और अनिल उर्फ बब्बा नामक दो युवकों की हत्या कर दी गई। घटना के तुरंत बाद सिटी धुरी पुलिस स्टेशन में केस नंबर 125 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी। एसएसपी ग्रेवाल ने आगे बताया कि सिटी धुरी पुलिस स्टेशन के चीफ ऑफिसर जसवीर सिंह के नेतृत्व में टीमों ने टेक्निकल विंग की सहायता से 8 जुलाई 2026 को 6 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी धूरी के रहने वाले आरोपियों की पहचान धूरी निवासी लल्लू, सावन, प्रिंस, करण रटोल, रमन और पवन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश थी। 14 जून, 2026 को दोनों समूहों के बीच हुए झगड़े के कारण इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। आरोपियों का रिमांड लेकर पूछताछ करेगी पुलिस एसएसपी रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि पुलिस फिलहाल आरोपियों का रिमांड लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला आपसी रंजिश का परिणाम है। रिमांड के बाद हत्या के मुख्य कारणों का और खुलासा होने की उम्मीद है।
Source link
धूरी डबल मर्डर केस ट्रेस, 6 आरोपी अरेस्ट:पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मामला; वारदात में इस्तेमाल की 2 मोटरसाइकिलें बरामद
