spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

धारूहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन ने 54 दिन बाद ली शपथ:राव इंद्रजीत के साथ पहुंचे 2 विधायक; मंच पर नहीं दिखे MLA लक्ष्मण सिंह




रेवाड़ी के धारूहेड़ा में 54 दिन बाद सोमवार को नगर पालिका के चेयरमैन अजय जांगड़ा ने शपथ ली। उनके साथ 18 नगर पार्षदों ने भी शपथ ली। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह शपथ ग्रहण समारोह के खास मेहमान बने। नगर पालिका कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण में उनके साथ बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार और कोसली के विधायक अनिल यादव भी नजर आए। स्थानीय विधायक लक्ष्मण सिंह शपथ ग्रहण के मंच पर दिखाई नहीं दिए। हालांकि अभी विधायक के कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जिससे बावल में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद अब धारूहेड़ा नगर पालिका का शपथ ग्रहण कार्यक्रम चर्चा का कारण बन गया है। 17 को खत्म हो चुका था कार्यकाल धारूहेड़ा नगर पालिका का कार्यकाल 17 जून को संपन्न हुआ था। जिस कारण 10 मई को चुनाव होने के बाद 12 जून को चुनाव आयोग ने चुनाव का नोटिफिकेशन जारी किया। पुराने हाउस का कार्यकाल खत्म होने के बाद शपथ ग्रहण का कार्यक्रम राव इंद्रजीत सिंह से हरी झंडी मिलने के इंतजार में अटका हुआ था। इससे पहले बावल में हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से सांसद और 3 विधायकों की गैर मौजूदगी भी इसमें देरी का कारण माना जा रहा है। 5 मंडल अध्यक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा बावल में 30 जून को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से सांसद और 3 विधायकों की गैर मौजूदगी का विवाद पार्टी का पीछा नहीं छोड़ पाया था। पार्टी ने सीएम के कार्यक्रम में नहीं पहुंचने वाले 5 मंडल अध्यक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अब शपथ ग्रहण कार्यक्रम में स्थानीय विधायक के नहीं पहुंचने से जिला भाजपा की एकजुटता पर फिर से प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। आपको बता दें कि धारूहेड़ा नगर पालिका के चेयरमैन अजय जांगड़ा को केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह की टीम का खास हिस्सा माना जाता है। राव इंद्रजीत सिंह के आशीर्वाद से ही पिछले हाउस में उन्हें वाइस चेयरमैन चुना गया था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles