spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पुलिसकर्मी को दांत से काट कस्टडी से भागा बदमाश:कुरुक्षेत्र में बाथरूम करने के बहाने गाड़ी रुकवाई; पुलिस ने गोली मारकर पकड़ा




हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) पर पुलिस कस्टडी से भाग रहे कुख्यात बदमाश को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में दबोचा। बदमाश ने बाथरूम जाने का बहाना बनाकर पुलिस की गाड़ी को रुकवाया था। पुलिसकर्मी उसे नीचे उतारकर लेकर गए, तो उसने एक पुलिसकर्मी की बाजू पर दांत से काट लिया। इसी दौरान बदमाश हाथ छुड़ाकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने लगा। पुलिस ने पहले उसे रुकने के लिए चेतावनी देते हुए हवाई फायर किया। बदमाश नहीं रुका तो पुलिस ने उसकी टांग में गोली मारकर उसे काबू कर लिया। घायल बदमाश को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप के घर से हथियार रिकवरी कर लौट रही थी टीम आरोपी की पहचान सोढ़ी गांव निवासी विशाल उर्फ विक्की के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य गंभीर मामलों में 30 से ज्यादा केस दर्ज हैं। फिलहाल उसका LNJP अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से हथियार रिकवरी कर लौट रही थी।
हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles