फाजिल्का में फिरोजपुर हाईवे बीच सड़क पर पड़े मिट्टी के ढेर पर बाइक चढ़ने से दो युवक करीब 20 फीट तक हवा में उछल गए। इसके बाद करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरे। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार से आ रही बाइक अचानक मिट्टी के ढेर पर चढ़ती है और अगले ही पल दोनों सवार हवा में उछलकर गड्ढे में गिर जाते हैं। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को गड्ढे से बाहर निकाला और इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों का उपचार चल रहा है, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। ड्रेन पर पुल निर्माण चल रहा जानकारी के अनुसार, फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर ड्रेन पर पुल निर्माण का काम चल रहा है। निर्माण स्थल के पास सड़क पर बजरी और मिट्टी के ढेर पड़े हुए हैं। बीच में गड्ढा बना हुआ है। इसी दौरान बाइक पर सवार दो लोग वहां से गुजर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सामने से आ रही वाहन की तेज रोशनी आंखों में पड़ने के कारण उन्हें आगे का रास्ता स्पष्ट दिखाई नहीं दिया और बाइक बजरी-मिट्टी के ढेर से टकराकर बूकाबू हो गई। इसके बाद दोनों सवार सड़क के बीच बने गड्ढे में जा गिरे। प्रशासन पर लापरवाही का आरोप घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लोगों ने प्रशासन और निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह पहला हादसा नहीं है, इससे पहले भी यहां दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उनका आरोप है कि पिछले कुछ समय से पुल निर्माण का काम बंद पड़ा है और निर्माण स्थल पर पर्याप्त बैरिकेडिंग नहीं की गई, जिसके कारण वाहन चालकों को खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं और पुल निर्माण का काम जल्द पूरा कराया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। ************ ये खबर भी पढ़ें: मां वैष्णो देवी से लौट रहे 2 श्रद्धालुओं की मौत: 14 गंभीर घायल, गुरदासपुर में टिप्पर में घुसी टेम्पो ट्रैवलर, परखच्चे उड़े गुरदासपुर में अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर बटाला में सड़क हादसा हो गया। मां वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक टेम्पो ट्रैवलर टिप्पर से टकरा गई। हादसे में महिला और पुरुष की मौत हो गई, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। (पढ़ें पूरी खबर)
Source link
