spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

दुल्हन की विदाई से पहले दीवार फांदकर दूल्हा फरार:फाजिल्का पुलिस लेकर मंडप में पहुंच गई पहली पत्नी; बिचौलिया धोखेबाज निकला




पंजाब के फाजिल्का में एक युवक चुपके से दूसरी शादी कर रहा था, तभी उसकी पहली पत्नी पहुंच गई। उसके आते ही शादी समारोह में हंगामा हो गया। बीवी को देखते ही दूल्हा दीवार फांद कर फरार हो गया। गांव के लोगों व पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि लड़की के साथ दुल्हा शादी करवा चुका था। बस डोली जानी बाकी थी। शादी के दौरान पहुंची महिला ने बताया कि कोर्ट में लड़के के साथ उसकी शादी हुई थी। दोनों की एक लड़की भी है। पिछले 9 वर्षों से वह उसके साथ रह रहा था। लेकिन वह कभी घर नहीं ले गया। इसको लेकर वह बहाने बनाता रहा। एक साल पहले अपने घर गया। अब शादी की जानकारी पर यहां पहुंची। दुल्हन के पिता ने कहा कि बिचौलियों ने उनके साथ धोखा किया है। एक तो उसके लाखों रुपए खर्च कर दिए गए और दूसरा लड़की की जिंदगी खराब कर दी। पिता ने पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, पुलिस केस दर्ज कर आरोपी को ढूंढ रही है। शादी में पहुंची पहली पत्नी ने क्या बताया… दुल्हन के परिजन बोले- हमारे साथ धोखा हुआ पुलिस बोली- केस दर्ज, आरोपी की तलाश जारी मौके पर मौजूद पुलिस इंस्पेक्टर हरभजन सिंह ने कहा कि बयान दर्ज किए जा रहे हैं और दूल्हे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles