spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

दिल्ली महारैली,किसानों का काफिला फतेहगढ़ साहिब पहुंचा:किसान नेता पंधेर ने हरियाणा सीएम पर साधा निशाना, शंभू बॉर्डर बंद करने पर भड़के




भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में 21 जुलाई को दिल्ली स्थित किसान घाट पर आयोजित होने वाली महारैली की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। ‘देश बचाओ मोर्चा’ के बैनर तले एकजुट हुए विभिन्न किसान और मजदूर संगठनों के शीर्ष नेता सोमवार शाम फतेहगढ़ साहिब पहुंचे। ये सभी नेता यहां रात्रि विश्राम करने के बाद मंगलवार सुबह काफिले के साथ दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को तुरंत रद्द करवाने की मांग को लेकर यह विशाल आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि केंद्र सरकार इस समझौते को लागू करती है, तो इससे देश की संपूर्ण कृषि व्यवस्था ध्वस्त हो जाएगी और भारतीय किसानों के हितों को गहरा आघात पहुंचेगा। हरियाणा सरकार की नीतियों और शंभू बॉर्डर बंदी का विरोध किसान नेता पंधेर ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हालिया बयानों पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि सरकार किसानों की मूल समस्याओं का समाधान करने से भाग रही है। उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा शंभू बॉर्डर को एक तरफ से बंद किए जाने के फैसले को दमनकारी नीति करार दिया। इसके साथ ही किसान नेताओं ने किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी की गिरफ्तारी का भी पुरजोर विरोध किया। देश के कई राज्यों से दिल्ली पहुंचेंगे हजारों किसान और मजदूर मोर्चा के नेताओं ने बताया कि इस महारैली में शामिल होने के लिए पंजाब के सभी जिलों से सैकड़ों बसों और अन्य वाहनों के काफिले दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। पंजाब के अलावा हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और ओडिशा समेत देश के विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में किसान, मजदूर और जन-संगठनों के प्रतिनिधि दिल्ली पहुंच रहे हैं। मुख्य रूप से प्रभावित होंगी ये फसलें किसान नेताओं के अनुसार, इस व्यापार समझौते का सबसे बुरा प्रभाव देश में मक्का, सोयाबीन, कपास, सेब, नाशपाती और ड्राई फ्रूट्स के उत्पादन पर पड़ेगा। इसके अलावा यह समझौता देश के अन्य आर्थिक क्षेत्रों के लिए भी नुकसानदेह साबित होगा। नेताओं ने स्पष्ट किया कि 21 जुलाई को दिल्ली के किसान घाट पर आयोजित यह प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहेगा, जो सुबह शुरू होकर शाम करीब चार बजे समाप्त होगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles