spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

दंगल गर्ल बबीता फोगाट बनीं मां:बेटी संग तस्वीरें शेयर कर लिखा- शिवरात्रि पर नन्हीं पार्वती आईं; दूसरा बच्चा हुआ




दंगल गर्ल के नाम से मशहूर रेसलर बबीता फोगाट मां बन गई हैं। उन्होंने दिल्ली के शालिमार बाग स्थित एक निजी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। नवजात बेटी के साथ तस्वीरें शेयर कर उन्होंने ये जानकारी दी। बबीता ने अभी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है। उन्होंने 11 जनवरी 2021 को बेटे युवराज को जन्म दिया था। बबीता भाजपा से दादरी से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बबीता और उनकी बहन गीता फोगाट की लाइफ पर 2016 में दंगल फिल्म भी रिलीज हुई थी। इसमें सान्या मल्होत्रा ने उनका किरदार निभाया था, जबकि गीता फोगाट का रोल फातिमा सना शेख ने किया था। बबीता ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा… महादेव की कृपा देखिए आज शिवरात्रि के इस पवित्र दिन पर मेरे जीवन में एक नन्ही परी पार्वती स्वरूप बेटी का आगमन हुआ है। मेरी बेटी के रूप में मिली यह खुशी मेरे और मेरे परिवार के लिए अनमोल आशीर्वाद है। यह अहसास और खुशियां शब्द से परे हैं। आप सभी का आशीर्वाद चाहिए। दिल्ली में हुआ बेटी का जन्म बबीता ने दिल्ली के शालीमार बाग स्थित एक अस्पताल में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बेटी को जन्म दिया। तस्वीरों में फैन्स उन्हें शिवरात्रि और बेटी के जन्म की शुभकामनाएं दे रहे हैं। पोस्ट शेयर कर उन्होंने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों से बेटी के लिए आशीर्वाद भी मांगा। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles