Top 5 This Week

Related Posts

ताकतवर कुर्ते पैजामे वालों का नहीं चलने देंगे ठाड्यापन:रोहतक में बोले पूर्वमंत्री: गली रोकने के पीछे माफिया का हाथ, कांग्रेस पर जताया शक




रोहतक में बाग वाली गली खुलने के बाद कॉलोनीवासियों के बुलावे पर पहुंचे पूर्वमंत्री मनीष ग्रोवर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि गली रोकने के लिए बड़ा खेला हुआ है। उन्हें शक है कि इसके पीछे 2005-14 की सरकार में गुंडागर्दी करने वालों का हाथ है, जो लोगों की जमीनों को हथियाने का काम करते थे। पूर्वमंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि कुछ लोग घर में बैठे है, वो फ्रंट में ना आना चाहते हो, लेकिन गली रोकने के मामले में पीछे उनका ही हाथ है। उनकी गुंडागर्दी 10 साल चली थी, आज भाजपा सरकार में नहीं चल रही, इसलिए ऐसी हरकतें कर रहे है। लेकिन कोई कितना बड़ा ताकतवर हो, पालिटिकल ताकतवर हो, कितना ही ताकतवर कुर्ते पैजामे वाला हो, उसका ठाड्यापन नहीं चलने देंगे। गली रोकने के पीछे किसी की शरारत
मनीष ग्रोवर ने कहा कि 50-60 साल से जहां मकान बने हो, रजिस्ट्री हो चुकी हो, सरकारी विभाग की तरफ से सुविधाएं दी गई हो, वहां गली में मिट्टी व ईंट डालना, कोई ना कोई शरारत है। बेसक कोर्ट का बहाना लेकर कागज लाए हो, लेकिन उस कागज से गली को अपनी मुठ्ठी में करना, एक आदमी का काम नहीं है, इसके पीछे कोई ना कोई मोटा जाल है। घटनाक्रम के पीछे किसी के लंबे हाथ
मनीष ग्रोवर ने कहा कि भाजपा के साढे 11 साल के कार्यकाल में ऐसा पहली बार हुआ है कि जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया हो। इसके पीछे किसी के लंबे हाथ है। भाजपा सरकार से पहले जिन्हें गुंडागर्दी करने की आदत थी, लोगों की जमीन हथियाने की आदत थी, उन लोगों पर ही शक है कि इस मामलें में वही लोग पीछे है। जमीन हथियाने के पीछे माफिया का हाथ
मनीष ग्रोवर ने कहा कि जमीन हथियाने के पीछे कोई ना कोई माफिया व गुड़ा तत्व का हाथ है। आज जिनकी दुकानें बंद हो चुकी है, इस सरकार में जिनकी नहीं चलती और जो 2005 से 2014 तक गुंडागर्दी करते थे, उन लोगों पर ही शक है। वही लोग तंग कर रहे है, लेकिन भाजपा गुंडों को पनपने नहीं देगी। मकान व गली को टूटने नहीं देंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें