Related Posts

तरनतारन के नौजवान की इंग्लैंड में हत्या:शख्स ने मारा तेजधार हथियार, 4 साल पहले गया था विदेश; 3 बहनों का इकलौता भाई




खेमकरण के नजदीकी सीमावर्ती गांव महिंदीपुर के रहने वाले एक युवक की इंग्लैंड में हत्या कर दी गई। यह घटना इंग्लैंड के साउथॉल शहर में हुई। परिवार को इसकी सूचना अन्य पंजाबी युवकों के माध्यम से मिली। फिलहाल साउथॉल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, गुरभेज सिंह (26 साल) चार साल पहले रोजगार के लिए इंग्लैंड गया था। वह वहां अपने गांव और अन्य पंजाबी युवकों के साथ काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार को साउथॉल में किसी अज्ञात व्यक्ति ने तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। 3 बहनों का इकलौता भाई था गुरभेज घटना के पीछे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। गुरभेज सिंह का शव स्थानीय अस्पताल में रखा गया है। गुरभेज सिंह अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था। गुरभेज की बड़ी बहन दलजीत कौर ने कहा कि मेरे साथ रविवार को बात हुई थी। उस समय उसने कोई बात नहीं की। बहन ने कहा कि हमें कुछ नहीं चाहिए। हमारा भाई घर आना चाहिए। युवक की हत्या को लेकर 2 अहम बातें:- —————————- विदेश में युवक की मौत से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें:- पंजाबी युवक की जर्मनी में हत्या:मंदिर के विवाद में समझौता कराने गया था, हरियाणा के 4 युवकों ने तेजधार हथियारों से काटा पंजाब के कपूरथला के युवक की जर्मनी में हत्या कर दी गई। वह मंदिर की प्रधानगी को लेकर हुए झगड़े को सुलझाने के लिए गया था। परिवार का आरोप है कि हरियाणा के रहने वाले 4 युवकों ने उसे तेजधार हथियारों से काट दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें