जींद जिले की उचाना मंडी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयुष विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम रमित यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपमंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योगाचार्य कुलदीप सिंह और योगाचार्य सतीश कुमार ने प्रतिभागियों को योग की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया और नियमित योगाभ्यास के लाभों के बारे में जानकारी दी। योग के महत्व पर डाला प्रकाश कार्यक्रम के दौरान डॉ. चेतना शर्मा ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। एसडीएम रमित यादव ने कहा कि योग मनुष्य को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान उन्होंने सभी से अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य प्रतिभागियों ने नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया।
Source link
