Top 5 This Week

Related Posts

ढिल्लों के प्रधान बनने पर रंधावा का जाखड़ पर तंज:आज उसी हिंदू को हटाकर जाट सिख को प्रधान बनाया, कैप्टन आए तो वेलकम रहेगा




पंजाब कांग्रेस के पूर्व डिप्टी सीएम व गुरदासपुर के सांसद ने पंजाब भाजपा के पद पर नियुक्त किए गए केवल सिंह ढिल्लों को बधाई दी।उन्होंने सुनील जाखड़ का नाम न लेकर उन पर तंज कसते हुए कहा कि अफसोस है कि एक हिंदू जिसने कहा था कि मेरे को कांग्रेस ने इसलिए नहीं बनाया कि मैं हिंदू हूं। तो आज उसी हिंदू को उतार कर एक जट सिख प्रधान बना है। वो उसके लिए मैं मुबारकबाद देता हूं। वहीं, कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में वापस के बारे में उन्होंने कहा कि उसके बारे में मैं तो नहीं कह सकता। हमारे लीडर रहे हैं। दो बार मेरे चीफ मिनिस्टर रहे हैं। तो उनके लिए मैं कोई टिप्पणी कहूं। अच्छा नहीं लगता। वेलकम रहेगा, अगर आएंगे। सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पंजाब के हालातों पर क्या कहा सवाल जवाब में जानिए 1. सवाल – पंजाब कांंग्रेस में हलचल चल रही है। बदलाव किया जाएगा। जवाब – नहीं, मेरा ख्याल है कि मेरे से ज्यादा भूपेश बघेल साहब जवाब दे सकते हैं । इस तरह जो प्रेसिडेंट हैं, वो जवाब दे सकते हैं। 2.सवाल – आज बीजेपी के जो नए अध्यक्ष बने हैं, वो शपथ लेंगे और पार्टी का कार्यभार संभालेंगे। जवाब – देखिए, उनको मुबारकबाद। पहले वह कांग्रेस में ही थे। कांग्रेस में उन्होंने बहुत साल काम किया। अब आप देख सकते हैं कि वह बीजेपी की कैसी सेवा करते हैं। पर अफसोस है कि एक हिंदू, जिसने कहा था कि मुझे कांग्रेस ने इसलिए मुख्यमंत्री नहीं बनाया क्योंकि मैं हिंदू हूं। तो आज उसी हिंदू को हटाकर एक जाट सिख को बनाया गया है। उसके लिए मैं उन्हें मुबारकबाद देता हूं। 3. सवाल – कैप्टन साहब का जो बयान आया, सर, कि राहुल गांधी याद करते हैं। जवाब -नहीं, नहीं, राहुल गांधी तो पहले भी याद करते थे। और देखिए, कैप्टन साहब ने कांग्रेस में रहकर काम किया और हमेशा गांधी परिवार ने उनका सम्मान भी किया और उनकी इज्जत भी की। मेरे ख्याल में, जब उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाया गया था, तब उन्हें पार्टी नहीं बदलनी चाहिए थी। जिस पार्टी ने उन्हें दो बार मुख्यमंत्री बनाया, उसके प्रति उन्हें वफादार रहना चाहिए था। कैप्टन अमरिंदर सिंह का एक चरित्र है। लोग मानते हैं कि वह अपनी बात के पक्के आदमी हैं। उसी बात पर कायम रहना उनके लिए और भी सम्मान की बात होती। 4. सवाल – वापसी के लिए कोई तैयारी? जवाब – देखिए, वह हमारे बड़े हैं। तो उनके बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता। वह हमारे नेता रहे हैं। दो बार मेरे मुख्यमंत्री रहे हैं। इसलिए उनके बारे में मैं कोई टिप्पणी करूं, अच्छा नहीं लगता। वेलकम रहेगा, अगर आएंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें