spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

डेराबस्सी में सरकारी गली को लेकर फिर विवाद:गली उखाड़ने से आवागमन प्रभावित; परिषद के रिकॉर्ड और अदालत के आदेशों में विरोधाभास




मोहाली जिले के डेराबस्सी स्थित वार्ड नंबर-9 स्थित प्रीत नगर में एक सरकारी गली को लेकर विवाद फिर गहरा गया है। शनिवार को जेसीबी मशीन से गली उखाड़ने के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। यह मामला अब नगर परिषद के रिकॉर्ड और अदालत के आदेशों के बीच टकराव का रूप ले चुका है। नगर परिषद ने मौके पर सभी निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी है और सोमवार को दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, नगर परिषद ने वर्ष 2013 में शामलात भूमि पर यह गली बनाई थी। यह गली प्रीत नगर और भगत सिंह नगर के बीच एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। लोगों ने आरोप लगाया कि इसी वर्ष फरवरी में भी इस गली को तोड़ा गया था, जिसके बाद नगर परिषद ने शिकायत मिलने पर इसका दोबारा निर्माण कराया था। अब दूसरी बार गली उखाड़े जाने से सैकड़ों लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ है। मोहल्ला निवासियों ने बताया कि घटना की सूचना तुरंत नगर परिषद को दी गई थी, लेकिन कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। उन्होंने प्रशासन से सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और रास्ते को जल्द बहाल करने की मांग की है। जमीन को लेकर अदालत में चल रहा मुकदमा दूसरी ओर, संबंधित परिवार का दावा है कि इस जमीन को लेकर डेराबस्सी अदालत में लंबे समय से मुकदमा चल रहा था, जिसका फैसला उनके पक्ष में आया है। परिवार का कहना है कि अदालत के निर्देशों के अनुसार ही पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में कब्जा लिया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नगर परिषद ने उनकी निजी भूमि पर बिना किसी अधिकार के गली का निर्माण कर दिया था। नहीं मिले अदालत के आदेश: नगर परिषद अध्यक्ष नगर परिषद अध्यक्ष आशू उपनेजा ने बताया कि परिषद के पास अभी तक इस संबंध में कोई न्यायालयी आदेश या आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। इसलिए मौके पर सभी प्रकार के निर्माण कार्य रोक दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब इस विवाद का वास्तविक पक्ष सामने लाने के लिए प्रशासन की जांच और उपलब्ध रिकॉर्ड पर सबकी नजरें टिकी हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles