spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बटाला में साढ़ू की हत्या, मुख्य आरोपी समेत 4 गिरफ्तार:अन्य चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी




बटाला पुलिस ने कुछ दिन पहले गांव मन्ना में तेजधार हथियारों से की गई एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को धरदबोचा है। इस वारदात के संबंध में पुलिस ने कुल 8 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिनमें से चार अब सलाखों के पीछे हैं। थाना रंगड़ नंगल की एसएचओ राजवंत कौर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एसएसपी बटाला डॉ. मेहताब सिंह और डीएसपी श्री हरगोबिंदपुर साहिब मनोज कुमार के सख्त निर्देशों पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मुस्तैदी दिखाते हुए पुलिस टीम ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुख्य आरोपी राजू सिंह निवासी गांव मनन, सुखजिंदर सिंह निवासी गांव वैरोनंगल, मनजिंदर सिंह निवासी धडियाला, मलकीत सिंह निवासी अम्मोनंगल के रूप में हुई है। बाकी आरोपी भी जल्द होंगे पुलिस की गिरफ्त में एसएचओ राजवंत कौर ने स्पष्ट किया कि इस हत्याकांड में शामिल और फरार चल रहे अन्य 4 वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और उन्हें भी जल्द ही सलाखों के पीछे धकेल दिया जाएगा। इस सफलता के दौरान एएसआई हरजिंदर सिंह कौहर, एएसआई अवतार सिंह, एएसआई सुरिंदरपाल सिंह, जसपिंदर सिंह और अमरीक सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles