Top 5 This Week

Related Posts

डेराबस्सी में सम्राट फोर्जिंग के कर्मचारी हड़ताल पर:काम बंद किया, बोले- न्यूनतम वेतन और वेतन वृद्धि मिलने तक नहीं लौटेंगे




डेराबस्सी स्थित सम्राट फोर्जिंग कंपनी के कर्मचारियों ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी। वे सरकारी न्यूनतम वेतन लागू करने और वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं।प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन का पूरा लाभ नहीं मिल रहा है। विशेष रूप से, ठेकेदारी प्रणाली के तहत कार्यरत कर्मचारियों को तय मानकों के अनुरूप वेतन नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि वे लंबे समय से अपनी मांगें कंपनी प्रबंधन के समक्ष रख रहे थे, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। इसके परिणामस्वरूप, उन्हें मजबूर होकर हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। कर्मचारियों ने दी चेतावनी कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक सरकार द्वारा निर्धारित वेतन और अन्य श्रम अधिकारों को लागू नहीं किया जाता, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। बड़ी संख्या में कर्मचारी फैक्ट्री परिसर के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस हड़ताल के कारण कंपनी के उत्पादन कार्य पर भी असर पड़ने की संभावना है। समाचार लिखे जाने तक कंपनी प्रबंधन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें