बालाघाट के डेंजर रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार केश वैन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कटंगी थाना अंतर्गत लखनवाड़ा निवासी महेंद्र सहारे (22) और कालीमाटी टेकाड़ी निवासी अभिषेक खंडाते (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां अभिषेक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की मदद से दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में उनका उपचार जारी है। बताया गया है कि महेंद्र और अभिषेक दोस्त हैं और मजदूरी का काम करते हैं। वे 6 अप्रैल को किसी काम से बाइक पर बालाघाट आ रहे थे। डेंजर रोड से गुजरते समय सामने से आ रही केश वैन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल दोनों युवक बेहोश हो गए थे। अस्पताल चौकी पुलिस ने उनके पास मिले मोबाइल फोन से नंबरों पर संपर्क किया, जिसके बाद उनकी पहचान हो सकी। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंचे।
Source link
डेंजर रोड पर कैश वैन ने बाइक को मारी टक्कर:बालाघाट में दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर
