spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

डबवाली में SA इंद्रदेव सहित होम-गार्ड गिरफ्तार, उगाही का आरोप:मेडिकल संचालक से पैसे लेन-देन का CCTV वीडियो हुआ था वायरल, अवैध-वसूली धाराएं लगी


डबवाली में मेडिकल संचालक से उगाही मामले में पहुंचे एसए व साथ में होम गार्ड सीसीटीवी में कैद

सिरसा जिले में डबवाली पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर संचालक से कथित उगाही के मामले में होमगार्ड पर भी गाज गिरी है। अब पुलिस ने सिक्योरिटी एजेंट (एसए) इंद्रपाल और होम गार्ड वीरपाल दोनों को गिरफ्तार किया है। अभी पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट

.

यह मामला तब सामने आया, जब जोगेवाला स्थित मेडिकल स्टोर से रुपये लेते हुए एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने मामले का संज्ञान लिया और तुरंत जांच शुरू की। इस मामले में एसए इंद्रपाल को पहले लाइन हाजिर और बाद में सस्पेंड कर दिया था। होम गार्ड की पहचान होने के बाद दोनों को गिरफ्तार की।

आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। डबवाली एसपी जसलीन कौर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। हालांकि, मेडिकल संचालक से भी संपर्क किया गया तो डर के चलते कुछ नहीं बताया।

मेडिकल स्टोर से पैसे लेने के बाद जेब में डालते हुए एसए

मेडिकल स्टोर से पैसे लेने के बाद जेब में डालते हुए एसए

दो हजार रुपए लेने का आरोप

आरोप है कि एसए इंद्रपाल उस दिन होम गार्ड वीरपाल के साथ मेडिकल स्टोर पर जाने के बाद दवाओं की चेकिंग शुरू कर दी और वीडियो में हाथों से इशारे करते हुए सवाल-जवाब करते हुए दिख रहे हैं। फिर काउंटर के पास आए तो मेडिकल संचालक ने गल्ले से दो हजार रुपए निकालकर देते दिख रहे हैं और एसए पैसे लेकर अपनी जेब में डाल लेते हैं। इसके बाद दोनों मेडिकल से चले जाते हैं। इसका एक वीडियो बाद में वायरल हो जाता है।

मेडिकल संचालक से पैसे लेने के बाद एसए व होम गार्ड जाते हुए सीसीटीवी में कैद

मेडिकल संचालक से पैसे लेने के बाद एसए व होम गार्ड जाते हुए सीसीटीवी में कैद

भ्रष्टाचार या अवैध वसूली पर किसी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

पुलिस विभाग का कहना है कि भ्रष्टाचार और अवैध वसूली को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई को विभाग की जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

शिकायतकर्ता मेडिकल संचालक ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने कार्रवाई का डर दिखाकर उससे रुपये वसूले थे। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस अन्य संबंधित पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles