spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में युवती के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़:ऑनलाइन गेमिंग में जालंधर के युवक से दोस्ती, गाड़ी में मिलने बुलाई; सोने का ब्रासलेट-मोबाइल छीना




लुधियाना में ऑनलाइन गेमिंग के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए मुसीबत बन गई। आरोप है कि युवक ने विश्वास जीतकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं। इसके बाद आरोपी ने तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने अपनी गाड़ी में मिलने बुलाकर उसके प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ और मारपीट की। इतना ही नहीं उसका मोबाइल फोन व सोने का ब्रेसलेट भी छीन लिया। मामले की शिकायत मिलने पर थाना हैबोवाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने यह कार्रवाई 29 मई 2026 को की है। अब विस्तार से जानिए क्या-क्या हुआ:- पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी की तलाश जारी इस मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना हैबोवाल की इंस्पेक्टर कुलवंत कौर ने कार्रवाई करते हुए आरोपी तरन कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66-E (प्राइवेसी का उल्लंघन) और नए कानून BNS की धारा 75, 304, 351(2), और 62 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए जालंधर और अन्य ठिकानों पर पुलिस टीमें भेजी जा रही हैं। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles