Related Posts

डबवाली में बस पास को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:प्राइवेट बस ऑपरेटर टिकट न लेने पर करते झगड़ा, बस स्टैंड पर फूकेंगे पुतला




सिरसा जिले में प्राइवेट बस ऑपरेटरों द्वारा सरकारी बस पास स्वीकार न करने और विद्यार्थियों से बदसलूकी के विरोध में आज शनिवार दोपहर 12 बजे बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान छात्रों द्वारा प्राइवेट बस ऑपरेटरों की मनमानी के विरोध में शांतिपूर्ण पुतला दहन किया जाएगा। विद्यार्थियों का आरोप है कि निजी बस कंडक्टर व ड्राइवर निर्धारित नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं और विरोध करने पर मारपीट व झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देते हैं। अगर कोई छात्र टिकट नहीं लेता है तो बस को बीच सड़क पर रोककर उनको नीचे उतार दिया जाता है। चाहे वह छात्र हो या छात्रा। पिछले कुछ दिनों से प्रावइेट बसों में रोज छात्रों से झगड़ने के वीडियो सामने आ रहे हैं। इसी के चलते छात्रों ने यह ठोस कदम उठाया है। इसे लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने डीसी सिरसा को ज्ञापन भी सौंपा है। एबीवीपी ने आरोप लगाया है कि 21 अप्रैल, 2026 की सरकारी गाइडलाइन के बावजूद निजी बस संचालक सरकारी पास को मान्यता नहीं दे रहे हैं। जानिएं छात्रों से किस तरह करते बदसलूकी एससी एक्ट में फंसाने की मिलती है धमकी परिषद के अनुसार, रंधावा बस सर्विस पर विद्यार्थियों को एससी एक्ट में फंसाने और उनके साथ मारपीट करने के आरोप भी सामने आए हैं। विद्यार्थियों की प्रमुख मांगों में आरोपों की निष्पक्ष जांच, 21 अप्रैल की गाइडलाइन को सख्ती से लागू करना, दोषी बस संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और बस स्टैंड पर पुलिस निगरानी बढ़ाना शामिल है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें