Related Posts

पंचकूला में आधी रात को हिट एंड रन केस:फुटपाथ पर बैठे लोगों पर चढ़ाई बुलेरो, हादसे में 7 घायल, नशे में था ड्राइवर




हरियाणा के पंचकूला में शुक्रवार रात को हिट एंड रन का मामला सामने आया है। बुलेरो गाड़ी ने फुटपाथ पर बैठे 7 लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद घायलों को पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से भाग गया
पंचकूला के एमडीसी एरिया की गांधी कॉलोनी के पास रात के समय फुटपाथ पर 7-8 लोग बैठे हुए थे। इसी दौरान नशे की हालत में बुलेरो गाड़ी का ड्राइवर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए आया और कई लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रोड साइड बैठे लोगों को टक्कर मारकर गाड़ी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे में 7 लोग घायल हो गए। हादसे में 3 लोगों की टांगे टूट गई। चल रही है जांच : SI राजकुमार हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों से हादसे को अंजाम देनी वाली गाड़ी के बारे में जानकारी जुटाई। जांच अधिकारी SI राजकुमार ने बताया कि आरोपी ड्राइवर की तलाश चल रही है। हालांकि अभी गाड़ी नंबर नहीं मिला है। आसपास के एरिय में कैमरे चैक करवाए जा रहे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें