spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

डबवाली में झमाझम बारिश, तापमान में गिरावट:गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले; फसलों को होगा फायदा




जिला सिरसा के डबवाली खंड में गुरुवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। डबवाली शहर और आसपास के गांवों जैसे कालूवाना, गोदीका, दारेवाला, गोरीवाला, मौजगढ़ में बरसात से पहले तेज आंधी चली। आंधी के कारण कई स्थानों पर धूल भरी हवाएं चलीं, जिसके बाद शाम करीब 6:30 बजे बारिश शुरू हो गई। दिनभर क्षेत्र में तपिश भरा मौसम बना हुआ था। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर थे। दोपहर में अत्यधिक तापमान के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। हालांकि शाम होते-होते अचानक मौसम का रुख बदला और आसमान में बादल छा गए। इसके बाद चली तेज आंधी और बारिश ने पूरे इलाके का मौसम सुहाना बना दिया। बारिश और आंधी से गिरा तापमान बारिश शुरू होते ही तापमान में गिरावट हुई, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। बाजारों, गलियों और मोहल्लों में लोग घरों से बाहर निकलकर ठंडी हवाओं का आनंद लेते दिखे। बच्चों और युवाओं ने भी मौसम में आए इस बदलाव का भरपूर आनंद लिया। वहीं केवल इंसानों ही नहीं बल्कि पशु-पक्षियों और अन्य जीव-जंतुओं को भी गर्मी से राहत मिली है। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के कारण पशुधन भी परेशान था, लेकिन मौसम में आए बदलाव से उन्हें भी राहत महसूस हुई। बिजली आपूर्ति बाधित रही हालांकि तेज आंधी और बारिश के साथ बिजली व्यवस्था प्रभावित होने की खबरें भी सामने आई हैं। क्षेत्र के कई गांवों और डबवाली शहर के कुछ हिस्सों में पिछले कई घंटों से बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने बिजली विभाग से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। खरीफ सीजन की फसलों के लिए लाभदायक कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इस समय हुई बारिश खरीफ सीजन की फसलों के लिए लाभदायक साबित हो सकती है। विशेषकर कपास, बाजरा और अन्य मौसमी फसलों की बुवाई की तैयारी कर रहे किसानों को इससे फायदा मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से पड़ रही गर्मी के कारण खेतों की नमी कम हो रही थी, लेकिन बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles