अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की सिरसा जिले की डबवाली इकाई ने शुक्रवार को मुख्य बस स्टैंड पर निजी बस संचालकों के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि परिवहन विभाग के आदेश के बावजूद निजी बसें छात्रों के बस पास स्वीकार नहीं कर रही हैं और उनसे पूरा किराया वसूला जा रहा है। विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने बताया कि परिवहन विभाग ने 22 अप्रैल को एक पत्र जारी किया था। इस पत्र में स्पष्ट किया गया था कि जिस प्रकार सरकारी बसों में छात्र पास मान्य हैं, उसी प्रकार निजी बसों में भी छात्र पास की सुविधा जारी रहेगी। हालांकि आदेश जारी होने के तीन दिन बाद भी निजी बसों के परिचालक मनमाने ढंग से छात्रों से किराया वसूल रहे हैं। परिचालक कहते है- केवल सरकारी बसों में मान्य छात्रों का कहना है कि जब वे परिचालकों को जारी पत्र के बारे में बताते हैं, तो उन्हें यह कहकर किराया वसूला जाता है कि पास केवल सरकारी बसों में ही मान्य हैं। इस मुद्दे को लेकर छात्रों और निजी बस परिचालकों के बीच प्रतिदिन बहस और गर्मागर्मी हो रही है। दोनों पक्षों में जमकर हुई बहस शुक्रवार को जब विद्यार्थी परिषद के सदस्य और छात्र डबवाली के मुख्य बस स्टैंड पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे, तो वहां भी निजी बस संचालकों और परिचालकों ने छात्रों के साथ अभद्रता की। छात्रों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर बसों की आवाजाही रोक दी, जिससे दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई। अड्डा इंचार्ज ने मामले में हस्तक्षेप किया और पुलिस की मदद से दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर समाधान करने की बात कही। इसके बाद विद्यार्थी परिषद के सदस्य नारेबाजी करते हुए थाने की ओर रवाना हुए। परिवहन विभाग ने आदेश जारी- नगर मंत्री इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री दीवांशी शर्मा, सूर्य प्रकाश और साहिल स्वामी ने आरोप लगाया कि परिवहन विभाग ने आदेश जारी किए थे कि सरकारी बसों की तरह निजी बसों में भी छात्र पास मान्य रहेंगे, लेकिन इन आदेशों का पालन नहीं हो रहा है। लेकिन प्राइवेट बसों के परिचालक अपनी हठधर्मिता दिखाते हुए विद्यार्थियों के साथ बदसलूकी कर किराया वसूल रहे हैं। कई बार तो जैसे ही विद्यार्थी बस में चढ़ जाते हैं, तो उन्हें परिचालकों द्वारा किराया न देने पर नीचे उतर जाने की भी बात कही जाती है। इस बारे में जब परिवहन विभाग के अधिकारियों से इस प्राइवेट बसों की मनमानी के बारे में अवगत करवाया गया तो उन्होंने साफ तौर पर प्राइवेट बसों में किराया न देने का आदेश जारी का पत्र दिखाया। दोनों बस स्टैंड पर धरना देने की चेतावनी आक्रोशित विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने कहा कि अगर समय रहते उनकी इस समस्या का समाधान ने किया गया, तो आगामी दोनों में बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी परिवहन विभाग, पुलिस व सहकारी समितियां के संचालकों की रहेगी। प्राइवेट बसों में किराया वसूला जा रहा- इंचार्ज अड्डा इंचार्ज श्याम लाल ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा प्राइवेट बसों की मनमानी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। जबकि हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा पत्र जारी कर प्राइवेट बसों में भी पास मान्य की बात लिखित में की गई है। इसके बावजूद भी प्राइवेट बसों में किराया वसूला जा रहा है। परिवहन विभाग की उच्च अधिकारियों के संज्ञान में मामला देकर समस्या का समाधान करने की लिखित में शिकायत की जाएगी।
Source link
