spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

डबवाली भारतमाला रोड पर एक्साइज-इंस्पेक्टर का शव कार में मिला:पंजाब के मोगा में तैनात था, पास में मिली पिस्टल, परिवार ने जताया शक




सिरसा जिले में एक एक्साइज इंस्पेक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव कार में पाया गया है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय करमजीत सिंह चीमा के रूप में हुई है, जो पंजाब से लुधियाना के रहने वाले थे और मोगा में एक्साइज विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। राहगीरों ने उनकी कार को सड़क किनारे खड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी थी। जानकारी के अनुसार, डबवाली के पास अमृतसर-जामनगर भारतमाला रोड पर कालांवाली पुल के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़ी मिली। ये घटना शुक्रवार रात्रि करीब 12 बजे की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और और कार की जांच होगी। इंस्पेक्टर के पास पिस्टल भी मिली है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ली है। पुलिस ने मृतक के फोन नंबर के आधार पर उनके परिजनों को सूचित किया। परिजनों के पहुंचने के बाद, पुलिस ने करमजीत के शव को डबवाली के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ये सवाल, जो परिवार के लिए बने शक का कारण इंस्पेक्टर मोगा से गाड़ी लेकर डबवाली कैसे और कहां आया था। करीब 200 किलोमीटर का सफर है। डबवाली से पंजाब की ओर जाते कार भारतमाला रोड मिली है और वो भी कार साइड में खड़ी की हुई है। इंस्पेक्टर ने सीट बेल्ट तक लगी हुई मिली और ड्राइवर सीट पर अचेत मिला। गर्दन सीट से झुकी हुई थी। पिस्टल भी पास मिली। पुलिस ही लोकेशन ट्रेस करने के बाद ही असलियत का पता लगा सकती है। परिवार ने जताया शक, डबवाली कैसे पहुंचा पारिवारिक सदस्यों ने करमजीत के डबवाली पहुंचने को लेकर संदेह व्यक्त किया है, जिसका रहस्य अभी तक उजागर नहीं हो पाया है। परिवार इस घटना से स्तब्ध है। मृतक अपने पीछे दो बेटों को छोड़ गए हैं। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। परिवार का कहना है कि मोगा और डबवाली की दूरी करीब 200 किलोमीटर है। ऐसे में यहां अकेले आना मुमकिन नहीं और न ही कोई सूचना दी। शहर थाना पुलिस से एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles